स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन के लिए जागरुकता जरूरी : महनोत
नि:शुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित
बीकानेर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की बीकानेर महिला इकाई द्वारा रविवार को नि:शुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया। महिला जिलाध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉ. पूजा अग्रवाल ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर का शुभारम्भ अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पवन महनोत द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष महनोत ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन के लिए हमें जागरुक रहना होगा और अन्यों को भी करना होगा। डॉ. पूजा ने बताया कि शिविर में महिलाओं को प्रसव से पूर्व एवं प्रसव के बाद की कसरत, गर्दन दर्द, हड्डी बढऩे व चक्कर आने सहित अनेक बीमारियों के उपचार हेतु परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योत्सना रावत, राजेश गुप्ता, कौशलेश गोस्वामी, भवानी सिंह, सरला पारीख़, मलिका सपरा, ममता सिंह का सहयोग रहा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन