कैदियों की बढ़ी भीड़, जगह हुई कम, कोरोना का खतरा बढ़ा
जेलों में इतनी भीड़ के चलते बंदियों को अब कोरोना का खतरा सताने लगा। पुलिस के ऑपरेशन शिकंजा अभियान के चलते बदमाशों की धरपकड़ की गई, इसके चलते पाली शहर, जैतारण, सोजत व बाली उप कारागार में क्षमता से दोगुने बंदी बंद है। जेलों में इतनी भीड़ के चलते बंदियों को अब कोरोना का खतरा सताने लगा है। जेल प्रशासन के लिए भी हालात संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है।
पाली पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया, तीन बार हुई कार्रवाई में 1300 से अधिक बदमाश पकड़े गए, कइयों की जमानत हो गई, जबकि अधिकांश जेलों में बंद है। अब पाली, जैतारण, सोजत व बाली जेल के हालात यह है कि यहां क्षमता से दोगुने बंदी बंद है। गर्मियों में जेलें छोटी पड़ रही है। कम बैरकों के बीच इन बंदियों का रहना मुश्किल है। कोरोना के खतरे के बीच यहां सोशल डिस्टेसिंग जैसी पालना करवाना संभव नहीं है।

पाली जेल में इन दिनों 140 से अधिक बंदी बंद है, जो क्षमता से दोगुने से अधिक है। बाली जेल में 90 बंदी बंद है, सोजत में भी 80 बंदी है और जैतारण जेल में क्षमता से अधिक बंदी है। पाली जेल में पोक्सो के बंदियों की संख्या अधिक है। गत दिनों बंदियों की संख्या अधिक होने पर सौ से अधिक बंदियों को जोधपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से बंदियों की संख्या बढ़ गई। अब पाली जेल छोटी पड़ रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए