चार दिन से चल रही हड़ताल खत्म
जयपुर। प्रदेशभर में पिछले चार दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सचिवालय में एलएसजी सचिव जोगाराम व अन्य अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद संयुक्त वाल्मीकि एवं श्रमिक संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। कल से कर्मचारी काम पर लौटेंगे। चार दिन से करीब 6 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति बनी है।

सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 हजार सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाएगी। खास तौर पर संविदा व अन्य तरीके से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। वहीं हड़ताल पर चल रहे किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सरकार काई कार्रवाई नहीं करेगी। इससे पहले सुबह सीएम ने एलएसजी अधिकारियों के साथ बैठक कर हड़ताल को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। आपको बता दें कि सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। इस वजह से शहर की सड़कों पर 4 हजार टन से ज्यादा कचरा पड़ा हुआ है। अब दोनों निगम अतिरिक्त् संसाधन लगाकर इस कचरे को उठाएंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन