शादी समारोह से लौट रही महिला के साथ लूट, बैग छीनकर भागे दो युवक
बीकानेर। महिला के साथ छीना-झपटी का मामला सामने आया है। सदर थाने से मिली जानकारी के अनुसार बागवानों के मोहल्ले में रहने वाले दीपक पाण्डेय ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पत्नी रेलवे ऑफिसर्स मनोरंजन केंद्र पर एक विवाह समारोह में गई थी। समारोह से लौटते समय अचानक दो लड़के सामने आए और पत्नी से बैग, ब्रेसलैट व मोबाइल छीन कर भाग गए। बैग में 20 हजार रुपए नगदी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड थे। परिवादी ने तुरन्त सदर थाने में रिपोर्ट करवाई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कों को ढूंढा लेकिन कोई नहीं मिला। अब मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर लड़कों की तलाश की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन