योगी बोले- कर्फ्यू ना दंगा, यूपी में सब चंगा
सहारनपुर जनसभा को संबोधित कर रहे ष्टरू योगी ने कहा, अब माफिया नहीं… महोत्सव हमारी पहचान। अब उपद्रव नहीं… उत्सव हमारी पहचान है। योगी ने लोगों से डबल इंजन सरकार से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। आने वाले वक्त में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। अभी 3 घंटे लगते हैं। पहले डिग्री के लिए मेरठ जाना होता था, अब सहारनपुर में ही विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है।
यहां के छात्रों को मां शाकंभरी की तस्वीर वाली मार्कशीट मिलेगी। यहां के कलाकार अब वैश्विक स्तर पर अपना नाम कर रहे हैं। अब ऐसा कौन होगा, जिसके पास सहारनपुर का फर्नीचर न हो। काष्ठ कला को नमस्कार करता हूं। 2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से फुरसत नहीं थी। कैसे सिख भाइयों पर अत्याचार हुआ था। हमले हुए थे। अब कांवड़ यात्रा निकलती है…। पहले युवाओं पर झूठे मुकदमे होते थे, अब वो जॉब करने जा रहे हैं। पहले शोहदों का आतंक होता था।

बेटियां घर से बाहर पढऩे नहीं निकल पाती थीं, लेकिन आज आप देख रहे होंगे कि यूपी में भयमुक्त वातावरण देने में सरकार सफल हुई है। यूपी की नई तस्वीर प्रस्तुत की जा सकी है। कोरोना काल में आपने देखा होगा कि दुनिया पस्त थी। भारत में फ्री में वैक्सीन, फ्री में इलाज और फ्री में राशन उपलब्ध कराया जा रहा था। डेवलपमेंट में स्मार्ट सिटी बनाने का काम रहा हो, नगरीय निकाय के विस्तारीकरण का काम हो, युद्धस्तर पर इन कामों को आगे बढ़ाया गया। पहले सहारनपुर की अनदेखी होती थी। अब मां शाकंभरी तक रेलवे लाइन से जोडऩे के काम पूरे हो चुके हैं। अब रोड की बेहतरीन कनेक्टिविटी हो चुकी है। अब एयर कनेक्टिविटी पर काम चल रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए