आतंकी संगठन ने दिया चैंलेज अतीक व असरफ की हत्या का लेंगे बदला
जयपुर। अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इस मामले में हर रोज नए नए पेंंच सामने आ रहे हैं। इसी मामले में अब यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में भी दहशत फैलाने की कोशिश है। दरअसल अतीक अहमद की हत्या के बाद अब अतीक का अलकायदा कनेक्शन सामने आया है। शुक्रवार देर रात से अलकायदा का एक पत्र वायरल हो रहा है। सात पेज के इस पत्र में धर्म से जुड़ी कई बातें लिखी होने के साथ ही यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कुछ अन्य राज्यों का भी जिक्र है। पत्र को उर्दू भाषा में लिखा गया है। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे सात पेज के इस पत्र में अलकायदा और अतीक के कनेक्शन का जिक्र किया गया है।

इस धमकी भरे पत्र में राजस्थान के लिए कुछ लाइनें लिखी गई है। उनमें लिखा गया है कि राजस्थान में धर्म विशेष के धार्मिक स्थलों पर भगवा झंडे फहराए गए….। पत्र के चौथे पेज पर इसका जिक्र किया गया है और साथ ही बिहार के बारे में लिखा गया कि धार्मिक नारों के बीच में समुदाय विशेष का धार्मिक साहित्य नष्ट किया गया, यह सही नहीं रहा। इस पत्र में फिलिस्तीन, इजराइल और कश्मीर तक का जिक्र किया गया है। पत्र में अमेरिका के वाइट हाउस से लेकर दिल्ली स्थित पीएम आवास तक का जिक्र है। पत्र में लिखा गया है कि जहां भी समाज विशेष के लोग मौजूद हैं वे ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे समाज को नुकसान हो। शरीयत लागू करने का जिक्र किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन