भाजपा के चार बड़े नेता कल बीकानेर में, करेंगे महाघेराव
सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया सहित कई नेता बीकानेर आएंगे, अर्जुनराम भी रहेंगे उपस्थित
बीकानेर। विधानसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी बीकानेर में मंगलवार को महाघेराव करेगी। इस महाघेराव में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी भी हिस्सा लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोशी बीकानेर आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए भाजपा प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत बीकानेर में मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे बिश्नोई धर्मशाला के आगे से जन आक्रोश महाघेराव शुरू होगा। कलक्टरी से कुछ ही कदम की दूरी पर ही महाघेराव शुरू होगा।

जिसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद तीन बजे पार्क पैराडाइज होटल में संभागीय बैठक होगी। इस बैठक में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्क पैराडाइज में इन जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर संभाग के नेताओं से चर्चा की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर करने में पार्टी के प्रयासों की समीक्षा भी होगी। जोशी जोधपुर की विधानसभा फलोदी और बाप के रास्ते बीकानेर आएंगे। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
ये नेता रहेंगे उपस्थित-महाघेराव में न सिर्फ प्रदेशाध्यक्ष बल्कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी उपस्थित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राजेंद्र राठौड़ भी पहली बार बीकानेर आ रहे हैं। पार्टी के इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कमी कार्यकर्ताओं को खल सकती है। राजे का बीकानेर आने का कार्यक्रम नहीं है। बीकानेर के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी महाघेराव में उपस्थित रहेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन