अतीक का आईएसआई से था कनेक्शन
पाकिस्तान ड्रोन से भारत बॉर्डर पर हथियार पहुंचाता
अतीक ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की तो पुलिस एक ही हथकड़ी में अतीक और अशरफ को लेकर प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल पहुंची। अतीक अहमद और अशरफ से यूपी एटीएस और प्रयागराज पुलिस ने 23 घंटे पूछताछ की। दोनों से करीब 200 सवाल पूछे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान अतीक ने कबूला है कि वह पाकिस्तान से हथियार की सप्लाई लेता रहा है। अहमदाबाद जेल से उसने आईएसआई एजेंट को फोन किया था। यही नहीं, अतीक ने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश का भी जुर्म कबूल किया है। अशरफ ने पुलिस को बताया कि किसी चैनल से हथियार पंजाब के एक फॉर्म हाउस तक पहुंच जाते थे। पूछताछ में अतीक गिड़गिड़ाता रहा। परिवार के लिए रहम की भीख मांगता रहा। बेटे के जनाजे में शामिल होने की मिन्नतें करता रहा। इसी दौरान अतीक की तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद अतीक और अशरफ को एक ही हथकड़ी में प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद पुलिस एक ही हथकड़ी में अतीक और अशरफ को लेकर कॉल्विन हॉस्पिटल पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उसका 15 मिनट तक चेक-अप किया। हॉस्पिटल से दोनों बाहर आए, अतीक मीडिया के सवालों पर खामोश रहा, लेकिन अशरफ ने भतीजे असद के एनकाउंटर पर पहला बयान दिया। असद के मारे जाने पर अशरफ बोला- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली। अतीक और उसके भाई अशरफ को बोरे पर रात बितानी पड़ी। केवल 3 घंटे ही दोनों को सोने दिया गया। लगातार पूछताछ होती रही। इस दौरान कई सवालों पर अतीक और अशरफ चुप्पी साधे रहे। माफिया अतीक अहमद ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पास कभी हथियार की कमी नहीं रही।
आईएसआई के एजेंट ड्रोन से उसके हथियार पाकिस्तान से भारत सीमा में गिराते थे। अशरफ उन हथियारों की डिलीवरी करा लेता था और बदले में पैसे दे देता था। अतीक ने कहा कि वह पंजाब में उस जगह को दिखा सकता है, जहां से वो हथियार जमा कराता था। अतीक के बेटे असद और उसके शूटर गुलाम के पास जो हथियार मिले हैं, वो रेयर हैं। उनके भी पाकिस्तान से मंगाए जाने की आशंका है। माफिया अतीक अहमद ने धूमनगंज थाने के मेस की दाल रोटी खाकर रोजा तोड़ा। वहीं अशरफ ने चाय पीकर अपना रोजा तोड़ा। बेटे की मौत से दुखी अतीक अहमद ने खाना खाने से ही मना कर दिया था। भाई अशरफ ने अतीक की खराब सेहत और दवाएं खाने का हवाला दिया। इसके बाद अतीक ने दाल रोटी खाकर दवाएं खाईं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए