19 शहरों में पारा 40 पार… देखें सूची
तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी, 18 अप्रेल बदलेगा मौसम
बीकानेर। गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हैरत की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह से 36-36-37 डिग्री तक बढ़ रहा तापमान अचानक 40 पार पहुंच गया है। प्रदेश के 19 शहरों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है और गर्मी पूरी तरह से झुलसाने लग गई है। बीकानेर की बात करें तो सुबह करीब 10 बजे से ही सूर्य की तपिश शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक पूरी तरह तपाती रही। सड़कों पर सन्नाटा छा गया वहीं राहगीर ढाटों से बचाव करते नजर आए।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी तीन-चार दिन ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने तथा तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर सम्भाग व शेखावटी क्षेत्र में 18-19 अप्रैल के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी/तेज हवाएं व हल्की बारिश होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन