बीकानेर में अब 458 हुए हिस्ट्रीशीटर, इस साल 10 और बढ़े
बीकानेर. शहर में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस का डंडा चलने लगा है। जिला पुलिस ने कोटगेट थाने के चार और आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। चारों बदमाशों पर मारपीट, जानलेवा हमला, लूटपाट, धमकाने, रंगदारी मांगने एवं फायरिंग करने के मामले दर्ज हैं। इन बदमाशों की डोजियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हरीशंकर, सीओ सिटी दीपचंद एवं कोटगेट एसएचओ गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में तैयार की गई थी।

सभी अव्वल दर्जे के बदमाश एएसपी ने बताया कि छींपों का मोहल्ला निवासी आवेश खान (28) पुत्र गुलाम मुस्तफा, पंचमुखा हनुमान मंदिर निवासी धनराज (32) पुत्र सत्यनारायण माली, रानीबाजार निवासी रामचन्द्र (40) पुत्र लेखराम एवं चौतीना कुआं निवासी रवि (35) पुत्र लक्ष्मीनारायण मोदी आदतन अपराधी है। इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह अव्वल दर्जे के बदमाश हैं। चारों आए दिन मारपीट, व्यापारियों को धमकाने जैसी वारदातें करते रहते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हरीशंकर ने बताया कि चार नए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुलने से जिले में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 458 हो गई है। पिछले साल 22 और इस साल अब तक 10 आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। जिले में अब 295 सक्रिय बदमाशों की डोजियर तैयार की जा चुकी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन