बीकानेर में बदलेगा रेलवे स्टेशन का स्वरूप
बीकानेर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों पर रेल अधिकारियों ने गुरुवार को सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ विस्तृत चर्चा की। मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने बीकानेर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के प्लान पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक के साथ पवन गुरावा, परियोजना प्रबंधक/ गति शक्ति इकाई, अनिल रैना/ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अमित जैन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) तथा कई जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। बैठक में स्टेशनों पर होने वाले विकास कार्यों, रेल उपयोगकर्ताओं को उनसे होने वाली सुविधा, उच्च गुणवत्ता, योजना के बजट तथा कार्यों के पूर्ण होने की अवधि पर चर्चा की गई। अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यों को जल्द पूर्ण करने के लिए रेलवे के सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन