सुभाषपुरा क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी
बीकानेर। चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों सुभाषपुरा क्षेत्र में भी दिनदहाड़े चोरी का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुकुल स्कूल के पास रहने वाले अब्दुल रऊफ खान के घर चोरों ने ताला तोड़कर घर से नकदी व सामान चुरा लिया। पीडि़त अब्दुल ने बताया कि वह एडवोकेट बस्तीराम बिश्नोई के मकान में किराए पर रहता है।

गत एक अप्रेल को जब वह सुबह 10 बजे काम के लिए रवाना हुआ और शाम को जब वापस लौटा तो उसके घर के ताले टूटे पड़े थे, अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर से मोबाइल, स्पीकर, कपड़े, बर्तन, राशन का सामान और बेलन तक चुरा ले गया। इतना ही नहीं अलमारी में पड़े 3500 रुपए भी चुरा ले गया। कानूनी कार्यवाही के लिए अर्जी लगाई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन