बीकानेर में 4 डॉक्टर सहित 21 पॉजिटिव
बीकानेर। जिले में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। बुधवार को आए 21 पॉजिटिव मामलों के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि 21 पॉजिटिव में से पीबीएम अस्पताल के 4 रेजीडेंट चिकित्सक सहित 15 बीकानेर शहर के जबकि 6 ग्रामीण क्षेत्रों से है। सभी संक्रमित पहले से वैक्सीन से प्रतीक्षित है।

पांच व्यक्ति विभिन्न वार्ड में पहले से भर्ती है जबकि शेष घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। सभी को संबंधित शहरी व ग्रामीण पीएचसी सीएचसी के स्टाफ द्वारा घर पर ही दवाई पहुंचा दी गई है। कोरोना की वजह से कोई भी मरीज गंभीर नहीं है परंतु डॉ अबरार ने आमजन से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने की अपील की है।
राज्य में 1245 एक्टिव केस
राजस्थान में 355 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जिनमें से जयपुर 82, राजसमंद 36, झालावाड़ में 24 नए पॉजिटिव अजमेर और जोधपुर में 28-28 नए संक्रमित मिले। अब राज्य में कोरोना के 1245 एक्टिव केस हो गए है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन