सवा तीन घंटों में 60 किमी का सफर किया तय बीकानेर से पूनरासर पहुंची डाक ताम्र ध्वज यात्रा
बीकानेर। राम भक्त हनुमान के भक्तों ने शनिवार को भक्ति का अनूठा परिचय दिया। शहर के पारीक चौक से शनिवार सुबह 8 बजे पूनरासर हनुमान मंदिर जाने के लिए ताम्र ध्वज यात्रा रवाना हुई। भक्तों ने सिर्फ सवा तीन घंटों में 60 किलोमीटर का सफर तय करके पूनरासर दरबार में प्रतिमा अर्पित की।
यात्रा से जुड़े सुनील जोशी ने बताया कि सुबह 8 बजे महाआरती करने क़े पश्चात लगभग 200 पुरुष-महिला भक्तो क़े सहयोग से ढोल-नगाड़ा क़े साथ डाक ताम्र ध्वजा पूनरासर पहुंची। जहां महाप्रसाद का आयोजन हुआ। यात्रा में प्रशांत पारीक, महेंद्र तिवाड़ी, पृथ्वी, पुखराज, मनोज, मूलचद, नवरतन, शिव तिवाडी, उपेंद्र श्रीमाली, कमल मारू, अशोक व्यास, निरंजन, भूदेव, जयप्रकाश, तुलसीदास, बजरंग, राहुल, आकाश, बाबूराज, रोहित, धीरज, अश्विनी, संदीप सोनी आदि का सहयोग रहा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन