बीकानेर के कलक्टर को हुआ कोरोना, 9 पॉजिटिव हुए रिपोर्ट
बीकानेर। कोरोना लगतार बढ़ता ही जा रहा हैं। गुरुवार को बीकानेर में 9 संक्रमित रिपोर्ट होने के साथ ही बीकानेर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल भी कोविड पॉजिटिव है।
डॉ. अबरार ने बताया कि बीकानेर में कोविड संक्रमित हो रहे अधिकांश रोगी वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। अब तक चपेट में आए लगभग सभी के कम से कम दो बार कोविड वैक्सीन लगी हुई है। वहीं अनेक ऐसे भी है, जिनके बूस्टर डोज तक लग चुकी है। बीकानेर कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को भी बूस्टर डोज तक लगी हुई है

डॉ. पंवार ने बताया कि आज आए संक्रमितों में एक खाजूवाला के रोगी अस्थि रोग विभाग में भर्ती है, एक महिला न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती है, एक भटिण्डा के रहने वाले देशनोक मंदिर दर्शन हेतु आये थे, रेलवे स्टेशन पर सैंपल दिया था,वो वापस भटिण्डा चले गये और घर पर ही है। बाक़ी सभी घर पर आइसोलेटेड है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन