इन डेयरी बूथों पर हो सकती है कार्रवाई
बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने शहर में उरमूल डेयरी द्वारा आवंटित डेयरी बूथ आवश्यक रूप से निर्धारित स्थान से ही संचालित करवाने के निर्देश दिए है । संभागीय आयुक्त ने बताया कि कुछ डेयरी बूथ के आवंटित से अन्यत्र स्थान पर संचालित होने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
ऐसे डेयरी बूथ के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए नगर निगम आयुक्त और उरमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं । इस संबंध में जारी निर्देशानुसार भविष्य में बूथ आवंटित करने से पहले यातायात पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाने के पश्चात ही डेयरी बूथ का आवंटन किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हों।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन