500 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर बदमाशों को पुलिस ने पहुंचाया हवालात
पुलिस ने इस रविवार को भी अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। प्रदेश में बिगड़े माहौल के बीच भयमुक्त करने के लिए पुलिस की ओर से रविवार को संयुक्त रुप से बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए दबिश एवं छापामारी कार्रवाई कर 500 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर, स्टैंडिंग वारंटी सहित कई बदमाश शामिल है।

पुलिस ने प्रदेश में 50 से ज्यादा जगहों पर दबिश देकर 500 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया अभियान के तहत अब तक छोटे से लेकर बड़े अपराधी तक पकड़े जा चुके है। उदयपुर में आईजी अजयपाल लांबा के आदेश पर रात भर दौड़े जिले के थानाधिकारी और जवानों की 100 से ज्यादा टीमों ने वारंटियो, हिस्ट्रीशीटर, आपराधिक रिकार्ड वाले लोगों को घर पर दबिश दी। पुलिस अलसुबह दबिश देने पहुंची तो लोगों में हड़कम्प मच गया। सुबह घर से उठाने पर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसे दरकिनार करते हुए पुलिस ने 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह से चली पुलिस कार्रवाई शाम तक चलेगी। एसपी अभिजीत सिंह के अनुसार शाम तक यह अभियान जारी रहेगा। इसमें जो लोग भी संदिग्ध है, और बदमाश है उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उधर भीलवाड़ा में भी पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बदमाशों को कुछ सोचने समझने का मौका तक नहीं दिया। जब तक वह पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ समझ पाते तब तक वह गिरफ्तार हो चुके थे।
भीलवाड़ा पुलिस ने भी संदिग्धों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 263 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर जबकि 287 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि लगभग 12 सौ पुलिसकर्मी एवं अधिकारी इस अभियान में लगे हुए हैं लगभग 100 मुकदमें दर्ज किए गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए