14 दिनों में निजी अस्पतलों को हुआ करोड़ों का नुकसान
राइट-टू हेल्थ बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे निजी चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार व हड़ताल जारी है। निजी चिकित्सकों की मांगों के समर्थन में जिले में सेवारत चिकित्सक भी आगे आ रहे है। करीब 14 दिन से निजी अस्पतालों के चिकित्सक राइट-टू हेल्थ बिल के विरोध सरकार के खिलाफ रोष जता रहे है।
इण्डियन मेडिकल एसोएिशन(आईएमए)से मिली जानकारी के अनुसार राइट-टू-हेल्थ बिल के विरोध में छोटे-बड़े निजी चिकित्सालयों को पिछले 14 दिन में करोड़ों का नुकसान हो गया है। हड़ताल से निजी अस्पतालों के बंद होने के कारण मरीज जिला अस्पतालों में जा रहे है।
सरकारी अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा बढ़ रहा है। रोगियों व उनके तीमारदारों को पर्ची व दवा काउंटर के साथ चिकित्सक कक्ष में भी उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दवा कांउटर पर मरीजों की लम्बी-लम्बी कई कतार नजर आ रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए