कोरोना : देश में 3 हजार से अधिक नए केस
देश में कोरोना फिर तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के तीन हजार से अधिक मामले आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,095 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामले 15,208 हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में दिल्ली सीएम ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर घबराने की ज़रूरत नहीं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली की तैयारी पुख़्ता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने 6 राज्यों को चिह्नित किया था, जिनमें कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है। इसमें दिल्ली नहीं है। 15 मार्च को 42 कोरोना केस थे जो 30 मार्च को 295 हो गए। सीएम ने बताया कि इस समय दिल्ली में कुल 932 एक्टिव केस है। तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें दो 2 दिल्ली के बाहर के रहने वाले थे।

बीकानेर में 12 पॉजिटिव एक्टिव
बीकानेर में भी कोरोना के मामले दिन-प्रति-दिन बढ़ते जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि शुक्रवार को तीन नए केस सामने आए हैं। एक सुदर्शना नगर से तथा दो नाल से रिपोर्ट हुए हैं। डॉ. अबरार ने बताया कि बीकानेर में फिलहाल 12 केस एक्टिव है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन