भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत
फलोदी। एक ही परिवार के लोग कैंपर गाड़ी में सवार होकर फलोदी से जांबा की ओर जा रहे थे। इस दौरान एनएच 11 सड़क मार्ग पर टैंकर से कैंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला व कैंपर ड्राइवर शामिल है। हादसा फलोदी के निकट एनएच 11 पर हुआ है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों फलोदी के अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

हादसे में पर्वत (25) पुत्र जियाराम, उर्मिला (38) पत्नी हरिराम, विकास (20) पुत्र सुभाष, प्रवीण (12) पुत्र ओमप्रकाश और रविना (12) पुत्री ओमप्रकाश बिश्नोई की मौत हो गई। हादसे में घायल अर्पिता (15) पुत्री हरीराम विश्नोई और ईसानी (12) पुत्र श्याम लाल को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से अर्पिता को जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं ईसानी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राहगीरों की मदद से घायलों के राजकीय जिला अस्पताल में भेजा गया। वहीं सूचना पर फलोदी एएसपी अकलेश शर्मा व थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए