बीकानेर में ड्रग कंट्रोलर की बड़ी कार्यवाही, एक साथ 17 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस किए निलम्बित
बीकानेर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कालू स्थित जगदंबा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर एवं देशनोक स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 5 अप्रैल (1 दिन) के लिए तथा विश्वकर्मा गेट के पास स्थित श्री गणपति मेडिकल एजेंसी का अनुज्ञा पत्र 5 एवं 6 अप्रैल (2 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुरानी गजनेर रोड स्थित कुलरिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित गणेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बड़ा बाजार रोड स्थित साईं कृपा मेडिकल स्टोर एवं शिव बाड़ी चौराहा स्थित शिव शक्ति मेडिकल का अनुज्ञा पत्र 5 से 7 अप्रैल (3 दिन) तक तथा नोखा स्थित मूमल मेडिकोज, पुगल रोड स्थित मुस्कान मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं श्रीडूंगरगढ़ स्थित के. एल. चौधरी फार्मा का अनुज्ञा पत्र 5 से 9 अप्रैल तक निलंबित किया गया है।
अंबेडकर सर्किल स्थित, पुष्करणा मेडिकोज, कोलायत स्थित जनता मेडिकल स्टोर, छतरगढ़ स्थित शुभम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, पूगल स्थित महादेव ड्रग एजेंसी, कालू स्थित खंडेवाल मेडिकल हॉल, नोखा स्थित मां कुंजला मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा अर्जुनसर स्थित नेहा मेडिकोज का अनुज्ञा पत्र 5 से 11 अप्रैल तक निलंबित किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन