दो दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग की किसानों का जरूरी सलाह… पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर। इस बार मौसम कुछ अलग ही अंदाज में दिख रहा है। मार्च के माह में सर्दी, गर्मी, बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं और भूकंप का भी नजारा देखने को मिला। लगभग दो दिन पहले की बात करें तो कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई और अब फिर से दो दिन गर्मी बढऩे के बाद 29-30 मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29-30 मार्च को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

30 मार्च पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने तथा विक्षोभ का प्रभाव सर्वाधिक होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में मध्यम से तीव्र आंधी-बारिश, अचानक तेज हवाएं तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। 31 मार्च स्रद्मह्य बीकानेर, जयपुर, कोटा तथा भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, बारिश, अचानक तेज हवाएं तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दी विशेष सलाह
मौसम विभाग द्वारा कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसों को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सकने की सलाह दी है। खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों को भी ढककर अथवा सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। रबि की फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए ही करें। मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़, खंभों व पानी के स्रोतों से दूर रहें व यथासंभव सुरक्षित जगह पर शरण लेवें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन