सुबह 4 बजे पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 60 बदमाशो की हुई धरपकड़
बारां. शहर में सुबह करीब 4 बजे से वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी कार्यवाही शुरू की गई जोकि दोपहर 12.00 बजे तक जारी रही। इस दौरान पुलिस ने करीब 60 से अधिक वांछित अपराधियों की धरपकड़ की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आईजी कोटा रेंज के दिशा निर्देशों के तहत अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 60 से अधिक वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इसमें आधा दर्जन स्टैंडिंग वारंटी भी शामिल हैं, वहीं वे अपराधी है जो संपत्ति एवं मानव संबंधित अपराधों लिप्त थे। जिन पर मुकदमा केस चालान पेश हो चुका है।

वहीं उदघोषित अपराधी तथा शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले अपराधियों की भी धरपकड़ भी गई है। सभी को एक साथ बस से एसडीएम के समक्ष पश किया जाएगा। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र जैन पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीणा सर कोतवाली के सीआई राजेश खटाना समेत कई अधिकारी शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए