लोकतंत्र की हत्या कर देश को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा- यशपाल गहलोत…देखें वीडियो

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में बीकानेर शहर कांग्रेस की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के इस अलोकतांत्रिक व्यवहार की कड़ी भर्त्सना की।
यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक स्वर में कांग्रेस और विपक्ष को खतम करने के भाजपा के नापाक मंसूबों से डटकर मुकाबला करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर, शहजाद भुट्टा व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का एक एक कार्यकर्ता वार्ड का हर वो व्यक्ति जो देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाए रखना चहता है हमारे साथ है हम किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेंगे।

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश राजस्थानी, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला, प्रदेश महिला सचिव उमा सुथार, सुषमा बारूपाल, हबीबा चौधरी, शहर जिला महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, ओबीसी जिला अध्यक्ष कमल नागल, शहर उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, अरविंद मिढ़ा, हजारीमल देवड़ा, महासचिव ललित तेजस्वी, हरिशंकर नायक, सुभाष स्वामी, सुखदेव नाथ, पार्षद अंजना खत्री, शिवशंकर बिस्सा, किशन तंवर, आजम अली, यूनिस अली, राजेश दाधीच, अर्चना नांगल आदि उपस्थित रहे।
रविवार को करेंगे सत्याग्रह
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम 26 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे गांधी पार्क में रखा गया है।