नाचना में मिली मिसाइल, सेना को दी सूचना
नाचना। दो गांवों में अलग-अलग 2 खेतों में अचानक मिसाइलनुमा वस्तुएं आसमान से गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर इस संबंध में सेना के अधिकारियों को अवगत करवाया। क्षेत्र के अजासर गांव की सरहद के पास किसान शिशुपालसिंह एवं सत्याया गांव के पास किसान चतुरसिंह के खेत में शुक्रवार को दोपहर आसमान से मिसाइलनुमा संदिग्ध वस्तुएं गिरी।
इस दौरान यहां खड़े किसानों में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही एकबारगी भय का माहौल हो गया। आस पड़ौस में सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो गए। किसानों के अनुसार संदिग्ध वस्तुएं 6 फीट लंबी है तथा 4 पंखुडिय़ां लगी हुई है। इनके साथ एक गोलाकार काले रंग की वस्तु भी साथ गिरी है।

पुलिस ने किया मौका मुआयना- संदिग्ध वस्तुओं के गिरने की सूचना मिलने पर नाचना थाने से हेड कांस्टेबल मूलाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थलों का मौका मुआयना किया। इसी प्रकार पुलिस उपाधीक्षक कैलाश विश्रोई व थानाधिकारी अजीतसिंह चंपावत ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। साथ ही इस संबंध में सेना के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। सेना के अधिकारियों के आने के बाद संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी हो सकेगी।
सरहदी जिले में विस्तृत भू-भाग में फैली पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज नाचना क्षेत्र के गांवों से लगती हुई है। अजासर, सत्याया सहित कई गांव रेंज के पास ही आबाद है। रेंज में वर्षभर सेना के युद्धाभ्यास चलते रहते है। इस दौरान कई बार बम, गोले सहित अन्य वस्तुएं छोडऩे के बाद फटने से रह जाती है तो कई बार फटने के बाद स्क्रैप मिट्टी में दब जाने से मिल नहीं पाता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए