कोरोना ने बढ़ाया टेंशन, 29 केस हुए रिपोर्ट
एक की मौत, बीकानेर में 8 संक्रमित
जयपुर। राजस्थान में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले जयपुर में 10 और बीकानेर से 8 बताए जा रहे हैं। इसी के साथ उदयपुर में 7, जोधपुर में 2, बूंदी में 1 अजमेर में 1 कोरोना संक्रमित मिला है। जालोर में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत की भी सूचना सामने आ रही है।
राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 190 हैं। बीकानेर सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि 6 महिलाएं व 2 पुरुष कोरोना संक्रमित हैं। शुक्रवार को आए आठ संक्रमित सुदर्शना नगर, चौधरी कॉलोनी, रानी बाजार, कायम नगर के बताए जा रहे हैं। उक्त जो भी संक्रमित सामने आए हैं उन्होंने दोनों वैक्सीन लगवा रखी थी। फिलहाल सभी होम आइसोलेशन में हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन