आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीडि़तों के रैन-बसेरे में मलमास के चलते सेवा कार्यों का दौर निरन्तर जारी है। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी पवन कुमार धूपड़, रणजीत धूपड़, अरुण धूपड़ द्वारा मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए करणी हैरिटेज रिसोर्ट के सीइओ पवन धूपड़ ने बताया कि आश्रम में शाम का माहौल तीर्थस्थली जैसा हो जाता है, आरती के बाद संकीर्तन से मरीजों व उनके परिजनों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। संजय लावट ने बताया कि तेज पड़ रही सर्दी में दूरदराज राज्यों से आए कैंसर पीडि़तों व उनके परिजनों के लिए आश्रम वरदान साबित हो रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन