कैंसर पीडि़तों के आश्रम में नववर्ष 2026 का हुआ सेलिब्रेशन, आरती-संकीर्तन कर अतिथियों ने मरीजों के लिए की मंगलकामनाएं
बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीडि़तों के आश्रम में साल 2025 के आखिरी दिन 31 दिसम्बर एवं मलमास के चलते सेवाकार्य किए गए। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि डॉ. स्वाति फलौदिया एवं डॉ. सुशील फलौदिया द्वारा आश्रम में कैंसर पीडि़तों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज, ट्रेजरी बीकानेर संभाग के मुख्य अधिकारी धीरज जोशी, ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी का आतिथ्य रहा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. स्वाति फलौदिया ने कहा कि कैंसर पीडि़तों के इस आश्रम में पीडि़तों को भी त्योहार एवं विशेष दिन पर खुशियां मनाने का अवसर मिलता है। पूर्व गंगाशहर सीओ रहीं शालिनी बजाज ने कहा कि जरुरतमंद की सहायता ही मानव धर्म है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि कड़कड़ाती सर्दी में पीडि़तों के लिए यह आश्रम वरदान साबित हो रहा है। सीएमओ डॉ. एलके कपिल ने कहा कि कैंसर मरीजों के आश्रम में नववर्ष के सेलिब्रेशन ने पीडि़तों को उत्साहित कर दिया। संजय लावट ने बताया कि आश्रम में विशेष सजावट की गई तथा अतिथियों ने आरती व संकीर्तन कर मरीजों के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। बाबूलाल मांडण ने बताया कि कार्यक्रम में जानकीरमण मिश्रा, गिरिराज मांडण, ओमप्रकाश बूटण आदि सेवा कार्यों में जुड़े रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन