केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरद्वारे में की अरदास, वीर साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
बीकानेर। वीर बाल दिवस पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बीकानेर के रानीबाजार गुरद्वारा में अरदास की। इसके पश्चात मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन, रानीबाजार में आयोजित कार्यक्रम में बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान और शौर्य को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुगलकाल में अत्याचारों और यातनाओं के बावजूद धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहकर वीर साहिबजादों ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को साहस, संकल्प और आत्मबल से आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत का उद्देश्य देश की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोडऩा और उनमें राष्ट्र के लिए समर्पण का भाव जागृत करना है। कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ तथा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह आड़सर, कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, महावीर चारण, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, एडवोकेट अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, रामचंद्र सोनी, झमकू देवी, सुनीता हटीला, चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, जोगेंद्र शर्मा, महेंद्र ढाका, अनिल शुक्ला, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, मुकेश सैनी, सुभाष वाल्मीकि, नर्सिंग सेवग आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन