पीडि़त व जरुरतमंदों की सहायता ही सच्ची सेवा : विक्रम तिवाड़ी
रैन-बसेरे में मलमास पर हो रहे निरंतर सेवा आयोजन
बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीडि़तों के रैन-बसेरे में मलमास के चलते भोजन-प्रसादी का आयोजन निरन्तर किया जा रहा है। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि सोमवार को जेएनवी स्थित फ्रेंड्स स्टूडियो के दिनेश गांधी द्वारा कैंसर पीडि़तों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेएनवी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी का आतिथ्य रहा। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने कहा कि पीडि़तजनों की सेवा ही मानव का सच्चा धर्म है। व्यवसायी दिनेश गांधी ने कहा कि सेवा ही सभी धर्मों का मूलमंत्र है।

भैरुलाल मौसूण ने बताया कि थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, दिनेश गांधी व रैन-बसेरे में उपस्थितजनों ने आरती व संकीर्तन कर पीडि़तों के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। संजय लावट व जानकीरमण मिश्रा ने बताया कि मलमास में दान-पुण्य का विशेष महत्व रहता है, इसी के चलते रैन-बसेरे में निरन्तर भोजन प्रसादी कर पुण्यलाभ कमाया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन