रेल का सफर होगा महंगा, 26 दिसंबर से बढ़ेगा किराया
अब आपका रेल का सफर महंगा होने वाला है। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से किराया बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके तहत लंबी यात्रा के किराए में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, उपनगर ट्रेन यात्रा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। आम यात्री वर्ग के टिकटों के लिए 215 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया जस का तस रहेगा, लेकिन 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। रेल मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलोमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस रेलगाडिय़ों की गैर-वातानुकूलित श्रेणी व सभी ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की जाएग मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोच में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा जबकि एसी कोच में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। इसका मतलब है कि एक 500 किलोमीटर लंबी यात्रा नॉन-एसी कोच में अब 10 रुपए महंगी हो जाएगी। रेलवे ने कहा है कि उसने पिछले दशक में अपने नेटवर्क और संचालन को काफी विस्तार दिया है और वह अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। इस नई बढ़ोतरी से रेलवे की आय में हर साल 600 करोड़ रुपए का इजाफा होगा
इससे पहले जुलाई में भी रेलवे ने किरायों में बढ़ोतरी की थी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा था जबकि एसी क्लास में यह बढ़ोतरी 2 पैसे प्रति किलोमीटर हुई थी। इसके अलावा, 1 जनवरी 2020 को भी ट्रेन किरायों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय सामान्य और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा/2 पैसा प्रति किलोमीटर और स्लीपर क्लास तथा सभी एसी क्लासों में 2 पैसा/4 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन