केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों हुए लाभान्व्ति
बीकानेर। सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत सरकार के 2 साल बेमिसाल के अवसर पर एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर भाजपा बीकानेर शहर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर सह प्रभारी कमल गहलोत ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बी. सी. घीया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, नारायण चौपड़ा, श्यामसिंह हाडला, प्रकाश मेघवाल ने किया। शिविर प्रभारी राजेंद्र पंवार ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक नागरिकों ने हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी, बीएमडी एवं यूरिक एसिड जांच जैसी सेवाओं का नि:शुल्क लाभ लिया। शिविर में फिजियोथेपिस्ट डॉ. निमित सक्सेना एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी ने मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। यह स्वास्थ्य शिविर भाजपा की सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा। इस अवसर पर पुखराज चोपड़ा, गोपाल अग्रवाल, अशोक मीणा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, झमुकुदेवी, सुमन कंवर शेखावत, संतोष महाराज, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, रघुवीर कुमावत, चंद्रशेखर शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, चंद्रमोहन जोशी, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, धर्मपाल डूडी, आशा आचार्य, श्याम चौधरी, शिव तेजी, गोविंद सारस्वत, जसकरण मारु, हिमांशु टाक, राजश्री कच्छवा, संजय सोनी, शिखरचंद डागा, रामदयाल पंचारिया, भंवर साहू, शिव पडिहार, भारती अरोड़ा, सुधा आचार्य, मूलचंद दईया, मुल्तान बेद, शिव शंकर उपाध्याय, स्वाति छाजेड़, मुकेश बन आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन