70 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 22 मामले पहले से दर्ज
बीकानेर। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के 22 पूर्व मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी पिछले कई दिनों से शहर में सक्रिय था और रात के समय घरों को निशाना बनाता था।
शहर के कोचरों का चौक निवासी विमलचंद कोचर ने 26 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय उनके घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 10 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्चहृस् की विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राकेश को सौंपी। पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी एवं चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में टास्क दिया गया। थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पांच दिन लगातार मेहनत करते हुए मामले की गुत्थी सुलझाई। आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सूर्या, पुत्र चंद्रसिंह, जाति राजपूत, उम्र 38 साल, निवासी वार्ड नंबर 05, काली माता मंदिर के पीछे, भूरजी मेघवाल की खेड़ी, थाना नोखा, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से की गई पूछताछ और दबिश के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन