पब्लिक पार्क में फिर से लौटी रौनक : टॉय ट्रेन से निखरा पार्क का स्वरूप, बच्चों में दिख रहा उत्साह
बीडीए व मोदी डेयरी के मध्य हुआ एमओयू
पार्क के सामने स्थित गौमुख पार्क को भी मोदी डेयरी द्वारा विकसित किया जाएगा
बीकानेर। बीकानेर की रौनक कहे जाने वाले पब्लिक पार्क में टॉय ट्रेन के शुरू हो जाने से बच्चों में उत्साह दिखने लगा है। बीकानेर विकास प्राधिकरण व मोदी डेयरी के मध्य हुए एमओयू के तहत 14 नवम्बर 2025 बाल दिवस से बीकानेर के पब्लिक पार्क में प्रायोगिक रूप से शुरू हुई टॉय ट्रेन की नि:शुल्क यात्रा बच्चों को खूब लुभा रही है। पार्क संचालक सुनीलम ने बताया कि 14 नवम्बर से लेकर 14 दिसम्बर 2025 तक टॉय ट्रेन नि:शुल्क चलाई जाएगी, इसके बाद अनुबंध के आधार पर शुल्क तय किया जाएगा। बीते 2०-22 दिनों में 5 हजार से अधिक बच्चों ने इस ट्रेन में यात्रा का लुत्फ उठाया है। प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक चलने वाली इस रेलगाड़ी के बजने वाले हार्न की आवाज व पेड़ पौधों के बीच से निकलने पर बच्चों को वास्तविक रेल में बैठे होने की सुखद अनुभूति करवाती है। ट्रेन के भीतर लाइटें लगाये जाने की वजह से रात में ट्रेन में वाले लोगों में सेल्फी का क्रेज भी देखने को मिलता है। शनिवार व रविवार को भीड़ को संभालने के लिए फर्म द्वारा विशेष व्यवस्था की जाती है। मौके पर ही बच्चों के लिए फूड जोन भी बनाया गया है जहां पर उच्च गुणवत्ता वाले खा़द्य पदार्थ उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।
54 बच्चे कर सकते हैं एक साथ यात्रा
पार्क संचालक सुनीलम ने बताया कि टॉय ट्रेन का इंजन अब डीजल से चलने लगा है जिससे लाइट जाने के बाद ट्रेन के अचानक रुकने की भी संभावना दूर हो गई है। कलर व रिपेयरिंग के साथ ही नई लाइटों से टॉय ट्रेन का स्वरूप निखर गया है। लगभग 54 बच्चों को एक साथ यात्रा करवाने वाली यह रेलगाड़ी पब्लिक पार्क में शाम को रौनक लौटाएगी। पार्क में 24 घंटे सिक्योरिटी की व्यवस्था भी शुरू होगी ताकि पार्क की व्यवस्था सुचारू रहे।
दो हजार पौधे लगेंगे, सेल्फी प्वाइंट के साथ होगी एंट्री…
सुनीलम ने बताया कि लगभग साढ़े चार बीघा के इस पार्क में फिलहाल दो हजार के करीब पौधे लगाए जाएंगे, फिलहाल 700 पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा हरी दूब विकसित की जाएगी ताकि लोगों को सुखद अनुभव हो। शीघ्र ही सेल्फी प्वाइंट के साथ एंट्री गेट बनाया जाएगा। पार्क परिसर में ही पार्किंग की व्यवस्था रहेगी ताकि रोड पर जाम न हो। पार्क में झूलों की स्थिति खराब थी जिन्हें सही करवाया गया है तथा विशेष झूले भी लगवाए जाएंगे। लगभग पांच-छह वर्षों से बंद पड़ी टॉय ट्रेन अब शुरू हो जाने से पार्क में चहल-पहल रहने लगी है। बीकानेरी स्पेशल व्यंजन, फास्ट फूड के साथ लोटस पार्क भी विकसित किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन