श्रीकांत-जयश्री सोनी ने वैवाहिक वर्षगांठ पर रैन-बसेरे में भोजन व कम्बल-शॉल का किया वितरण
बीकानेर। ईश्वर को प्रार्थना करना, आरती करना और पीडि़तों की सेवा करना… यही सच्चा धर्म है। इसी उद्देश्य के अनुरूप श्रीकान्त-जयश्री सोनी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पीबीएम परिसर स्थित कैंसर मरीज पीडि़तों के रैन-बसेरे में मनाई। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि शुक्रवार शाम को श्रीकांत-जयश्री सोनी ने अपने वैवाहिक जीवन की 21वीं वर्षगांठ पर रैन-बसेरे में 100 कम्बल-शॉल प्रदान किए। भैरुलाल मौसूण ने बताया कि जुगलनारायण-पुष्पा देवी के सुपुत्र श्रीकान्त-जयश्री, शुभम-वर्षा, आरती, पूजा, गौरव, यशवर्धन, तरुण आदि ने मरीजों व उनके परिजनों को भोजन प्रसादी वितरित कर परिवारजनों ने मरीजों के स्वास्थ्य जीवन की कामना की। संजय लावट ने बताया कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ सहित प्रत्येक विशेष अवसर सेवा कार्यों के साथ मनाना ही हमारे संस्कारों की पहचान है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन