भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की पीबीएम अधीक्षक से मुलाकात, कहा-अव्यवस्थाओं में जल्द हो सुधार
बीकानेर। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पीबीएम अधीक्षक डॉ.बीसी घीया से की मुलाक़ात कर अस्पताल में हो रही अव्यवस्थाओं में सुधार हेतु सुझाव दिए गए। प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षक को बताया कि आईसीयू में एबीजी जांच सुचारू रूप से चालू हो जिससे मरीज के परिजनों को इधर-उधर ना भटकना पड़े, अस्पताल के अंदर अवैध रुप से खड़ी प्राइवेट एंबुलेंसों को परिसर से हटाया जाए, पीबीएम हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर, रेजिडेंट कर्मचारी सभी यूनिफार्म और नाम प्लेट लगाए रखे। अस्पताल परिसर में जितने भी कर्मचारी हैं उन सभी का वेरिफिकेशन पूरा हो। मर्दाना अस्पताल के सामने वाला गेट जो लंबे समय से बंद है उसको तुरंत प्रभाव से खोला जाए। जनाना अस्पताल के अंदर रात के समय सोनोग्राफी शुरू करवाई जाए जिससे गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।
भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने पीबीएम अधीक्षक को बताया कि अस्पताल के मुख्य मार्ग पर हेरिटेज सौंदर्यकरण के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे लेकिन बाहर लगे अवैध ठेलों के कारण अस्पताल का सौंदर्यकरण खत्म होता जा रहा है और वहां पर असामाजिक तत्व रात के समय नशे का व्यापार करते हैं। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि रात के समय प्राइवेट लैब और दवा विक्रेताओं के दलाल अंदर अस्पताल में घूमते हैं उन पर रोक लगे। कानूनी कार्यवाही के साथ, हॉस्पिटल परिसर में जहां-जहां लाइट की कमी है वहां तुरंत लाइट की व्यवस्था करवाई जाए।
भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने उपकरणों, दवाइयों एवं सेवा प्रदाताओं से संबंधित टेंडरों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। अन्य प्रशासनिक और व्यवस्थागत मुद्दे रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा व्यक्त की गई।
अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वत किया कि अगले सात दिनों के भीतर दिए गए सभी सुझावों का समाधान कर दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मौके पर नगर निगम उपयुक्त यशपाल आहूजा, ट्राफिक इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण से फोन पर वार्ता कर परिसर के अंदर खड़ी अवैध एंबुलेंस और बाहर हुए अतिक्रमण को हटाने की वार्ता की गई।
प्रतिनिधिमंडल में एड.रमेश पारीक, के.लाल जोशी, शंकर सोनी, राजेंद्र सिंह कक्कू, ओंकारनाथ सिद्ध, रघुपति सिंह भाटी, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्यदत्त भाटी, नवल गिरी, लोकेश कच्छावा, नरेंद्र चंचल, हेमंत सुथार, हिमांशु अग्रवाल, ऋषि पारीक, विक्रम कुमावत, विक्रम हर्ष, सुनील रामावत, प्रेम धांधल, वासु रामावत, विनोद व्यास आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन