वर्ल्ड कप प्लेयर किशन ओझा 12 दिसम्बर को बीकानेर से होंगे रवाना, फ्रीडम कार्स बना आधिकारिक प्रायोजक
बीकानेर। मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए बीकानेर के वरिष्ठ क्रिकेटर किशन ओझा ने पाँच मैचों में सात विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का खिताब जीता। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारत की 60+ वेटरन क्रिकेट टीम में हुआ है। किशन ओझा अब अपने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर को जमशेदपुर रवाना होंगे, जहाँ 15 से 18 दिसंबर तक प्रशिक्षण और चयनित मैच खेले जाएंगे। इसके बाद फरवरी में पुदुचेरी श्रृंखला, फिर दुबई दौरा होगा, जो उन्हें 2026 में कनाडा में होने वाले 60+ क्रिकेट वर्ल्ड कप तक ले जाएगा। इस पूरे अभियान का आधिकारिक प्रायोजन फ्रीडम कार्स सेल्फ ड्राइव कार रेंटल द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के संस्थापक हेमन्त सेखानी ने किशन ओझा की वर्ल्ड कप जर्सी का औपचारिक विमोचन किया और बताया कि फ्रीडम कार्स का उद्देश्य बीकानेर की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाना और शहर की खेल संस्कृति में सार्थक योगदान देना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन