बीकानेर में बढ़ती चोरियों व ट्रेफिक व्यवस्था पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात
बीकानेर। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं, यातायात अव्यवस्था और नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। शहर अध्यक्ष ने कहा कि बीकानेर में लगातार हो रही चोरियों से आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है, इसलिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने गोगागेट सर्किल सहित अनेक स्थानों पर बसों के बिना बस स्टैंड के सड़क पर रुकने से उत्पन्न लंबे जाम और दुर्घटना संभावित स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि शहरी सीमा में बस, ट्रक और बड़े वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय के अनुसार सख्ती से रोक लगाई जाए ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे और दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ़ और कठोर कार्रवाई करने, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने तथा केईएम रोड के पास व्यापारियों के हित में सुरक्षित पार्किंग सुविधा विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि मुलाकात के दौरान जिला मंत्री तरुण स्वामी, मंजुषा भास्कर, मुकेश बन, हरीश भोजक और ताराचंद गहलोत उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन