मन्दिर में शिव-परिवार को किया खंडित, अनशन पर बैठे भक्त
कोटा। शॉपिंग सेंटर इलाके में स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार को खंडित करने का मामला सामने आया है। पता लगने पर गुस्साए स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध जताया। इस दौरान नियमित पूजा के लिए आई बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा मंदिर की ये हालत देखकर रोने लग गई। महिला के आंख से आंसू निकलने लगे। पता लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। महिला की मांग है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यहीं बैठी रहूंगी अन्न जल ग्रहण नहीं करूंगी।

व्यापारियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्तियों में तोडफ़ोड़ की है, और पोशाकें जलाई हैं। सूचना पर एडिशनल एसपी दिलीप सैनी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। आस पड़ोस के लोगों ने बताया रात के समय मानसिक रूप से विमंदित व्यक्ति मंदिर के आसपास घूम रहा था। जिसे लोगों ने टोका था। आज सुबह 6 बजे भी वो व्यक्ति मंदिर के आसपास ही था। वो बहकी बहकी बातें कर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन