एंटरप्रेन्योरशिप की सीमाएं नहीं, लक्ष्य में पारदर्शिता, जुनून और सच्चाई रखनी जरूरी : विशाल सूद
बाफना स्कूल में एक्सपर्ट टॉक : छोटे शहर और एंटरप्रेन्योरशिप पर चर्चा
बीकानेर। बाफना स्कूल में छोटे शहर और एंटरप्रेन्योरशिप : चुनौतियाँ और संभावनाएँ पर एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन बीकानेर व्यापार मंडल के साथ किया गया। स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि इस एक्सपर्ट टॉक में प्लेसकॉम स्टार्टअप्स के फाउंडर विशाल सूद मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम में बीकानेर के 500 से अधिक व्यक्तियों ने भागीदारी की। इनमें नामीगिरामी प्रोफेशनल, एंटरप्रेन्योर व उद्यमियों, बैंकर्स, एडवोकेट्स, सीए, बड़ी तादाद में कामकाजी महिलाएं व युवा शामिल रहे। स्कूल के एंटरप्रेन्योरशिप विषय के 100 से ज्यादा वर्तमान विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

प्लेसकॉम स्टार्टअप्स के फाउंडर विशाल सूद ने महिलाओं, युवाओं और सेमी-प्रोफेशनल्स के लिए ज़रूरी बिजऩेस स्किल्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपका अतीत आपके भविष्य को परिभाषित नहीं करता है अगर कोई करता है तो वह आपका आत्मज्ञान ही है। उन्होंने कहा कि अगर आपको एंटरप्रेन्योर बनना है तो आपको अपने प्रति जागरूक बनना ही होगा क्योंकि जागरूकता ही आप में एक सच्चे एंटरप्रेन्योर बनने की जरूरत को रेखांकित करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छाई का विलोम बुरा नहीं बल्कि महान को मानना चाहिए, क्योंकि अच्छाई की पट्टी हमें धीमा कर देती है। उन्होंने भी कहा कि एंटरप्रेन्योर्स की जिम्मेदारी है कि वे युवा एंटरप्रेन्योर से अपनी सफलता को साझा करें और उनके विकास में मदद करें। उन्होंने कहा कि एंटरप्रेन्योरशिप की सीमाएं नहीं होती है। एक एंटरप्रेन्योर को अपने लक्ष्य में पारदर्शिता, जुनून और सच्चाई रखनी चाहिए। अपने इंटरएक्टिव सेशन में उन्होंने निजी सेक्टर अपने कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए क्यों नहीं कार्य करते हैं, वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था में उद्यमिता का आगमन बहुत धीमा है या बिल्कुल नहीं है और सरकार इसके प्रति जागरूक क्यों नहीं है? महिला उद्यमिता में पीछे क्यों है? वे आगे कैसे आए, सेमी प्रोफेशनल कैसे एंटरप्रेन्योर बने, विद्यार्थी सीधे ही बड़े एंटरप्रेन्योर तक कैसे पहुंचे और और उनके बीच एक सेतु किस प्रकार से बन सकता है आदि प्रश्नों पर उन्होंने अपनी बेबाक और उपयोगी राय रखी। इस अवसर पर बाफना स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने इस एक्सपर्ट टॉक को समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अगर इस शहर को बदलना है तो हमें अपनी मानसिकता में भी बदलाव करना बहुत जरूरी है। विकसित भारत बनने के लिए महिलाओं का उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य वक्ता से उद्यमिता से संबंधित समस्याओं पर अनेक सवाल पूछे। उन्होंने बीकानेर व्यापार मंडल से भी स्कूल और इंडस्ट्री के बीच एक सेतु बनाने की पहल की जिससे इंडस्ट्री को उनके हिसाब से स्किल्ड वर्कर मिल सके। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की ओर से बीकानेर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी और डॉ पी एस वोहरा ने मुख्य वक्ता विशाल सूद का सम्मान कर आभार प्रकट किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए