जीडीपी में रिकॉर्ड तोड़ 8.2 प्रतिशत की वृद्धि, पिछले साल से 260 बेसिस प्वाइंट ज्यादा
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) में भारतीय अर्थव्यवस्था ने सबको चौंकाते हुए 8.2 प्रतिशत की रफ्तार से विकास किया है। 28 नवंबर को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगातार तीसरी तिमाही में अपनी शानदार रफ्तार जारी रखी है, जुलाई-सितंबर में जीडीपी ग्रोथ रेट 6 तिमाहियों के उच्चतम स्तर 8.2 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत थी। इससे पहले आर्थिक विश्लेषकों ने दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया था। लेकिन, यह उनकी इस उम्मीद से कई ज्यादा बेहतर रही।
वास्तविक जीडीपी में कितनी बढ़ी
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार स्थिर कीमतों पर वास्तविक जीडीपी इस तिमाही में 48.63 लाख करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल 44.94 लाख करोड़ थी। नाममात्र जीडीपी में 8.7 प्रतिशत और वास्तविक जीवीए (जीवीए) में 8.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विनिर्माण क्षेत्र ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.1 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई, जबकि कृषि क्षेत्र 3.5 प्रतिशत पर रहा। खपत के मोर्चे पर आम लोगों का निजी उपभोग 7.9 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछले साल के 6.4 प्रतिशत से काफी बेहतर है। निवेश के संकेतक पूंजी निर्माण में भी 7.3 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज हुई। दूसरी तरफ सरकारी खर्च में नाममात्र आधार पर 2.7त्न की गिरावट आई, यानी सरकार ने राजकोषीय अनुशासन बनाए रखा है। कुल मिलाकर विनिर्माण की तेज रफ्तार, मजबूत घरेलू मांग और निवेश में सुधार के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर दुनिया की सबसे तेज बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था होने का अपना तमगा बरकरार रखा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में औसत विकास दर अब करीब 8 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई है, जो पूरे साल के लिए ऊंचे अनुमानों को और पुख्ता कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन