दिल्ली में 19 घंटे बाद फिर भुकम्प के 2.7 तीव्रता के झटके
नई दिल्ली में 19 घंटे बाद बुधवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इससे पहले भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मंगलवार देर रात 10.20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में जमीन से 156 किमी की गहराई में था। पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 302 लोग घायल हुए। अफगानिस्तान में भी दो लोगों की जान चली गई।

भारत में इसका असर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर में देखने को मिला। इससे लोगों में अफरा-तफरी देखी गई। लोग घबराकर जान बचाने के लिए घरों से बाहर आ गए। दिल्ली-NCR, गाजियाबाद के कई इलाकों में लोगों ने पूरी रात घर के बाहर गुजारी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए