कांग्रेस संगठन नई गति और नए आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा आगे : बिशनाराम सियाग
बीकानेर। बीकानेर कांग्रेस शहर एवं देहात के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर रानी बाजार स्थित कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम का शुभारम्भ किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई ने संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा दी है। यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को मजबूत करने का एक बड़ा कदम है।
शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने भी उद्बोधन दिया। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में भूदान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व विधायक मंगलाराम, डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, अजय डूडी, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, कांग्रेस नेता डॉ. तनवीर मालावत, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल, भूमि विकास चेयरमैन रामनिवास गोदारा, संजय आचार्य, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सीवर, पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, महिला देहात अध्यक्ष शांति बेनीवाल, पीसीसी सचिव विक्रम स्वामी, महिला शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस अरूण व्यास, विमल भाटी, गजानन्द शर्मा, रामकुमार तेतरवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चेतना डोटासरा, सिंवरी चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद श्रीडूंगरगढ़ अंजू पारख, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष गणपत राम सिगड़, रामनिवास तर्ड, आनन्द सिंह सोढ़ा, अजय गोदारा, मदनलाल चौहान, नितिन वत्सस, राहुल जादुसंगत, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. प्रीति मेघवााल, निरू चौधरी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन मुरली गोदारा ने किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन