विकास मोदी अध्यक्ष निर्वाचित, 25 वोटों से मिली विजय
बीकानेर। राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ (चि.शि.) के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर अध्यक्ष चुनाव में विकास मोदी 25 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं। नेतृत्व और पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई। चुनाव कमेटी के संयोजक अरविंद सिंह शेखावत और संयोजक कमलेश व्यास रहे। प्रदेश स्तर पर पवन भाटी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अजय किराडू प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चुनाव संचालन और अधिकारी चुनाव हेतु कॉलेज प्रशासन द्वारा गठित समिति में डॉ. विनोद छींपा को चुनाव निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रमुख भूमिका दी गई। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रशासन अधिकारी संजय गहलोत और लेखाधिकारी सुनील दिवाकर को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया था। बजरंग सोनी ने बताया कि कुल 88 वोटर्स हैं जिनमें 82 मतदाताओं ने वोट दिए। विकास मोदी को 57 वोट मिले जबकि दूसरे प्रत्याशी गणेश उपाध्याय को 25 वोट मिले।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन