‘वेदांता टूर डी थार’ अंतराष्ट्रीय साइकिल रैली रविवार को
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे हरी झंडी, साइकिल चलाकर देंगे संदेश
रविवार को प्रात: 6.30 बजे होगी शुरुआत
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर 100 और 200 किमी लंबी वेदांता टूर डी थार अंतर्राष्ट्रीय साइकिल रैली का आयोजन 23 नवम्बर को प्रात: 6.30 बजे से होगा। इसकी शुरुआत वहीं से होगी जहां वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौरंगदेसर दौरे के दौरान बीकानेर के 100 साइकिल धावकों ने उनकी अगवानी की और बरसात के बीच प्रधानमंत्री सभा स्थल तक प्रधानमंत्री के साथ चले। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइकिल हमारी दिनचर्या से जुड़ा विषय है। यह कार्बन एमिशन कम करने और पर्यावरण को संरक्षित करने का मुख्य माध्यम है। बीकानेर में भी इसकी समृद्ध परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फ्रांस में टूर डी फ्रांस के साइक्लिंग का अंतराष्ट्रीय इवेंट होता है। इसी तर्ज पर बीकानेर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साइकिल रैली वेदांता टूर डी थार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद खेल महोत्सव-2025 के निर्देशानुसार युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया के सहयोग व साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इसकी शुरूआत प्रात: 8.15 बजे भारतमाला एक्सप्रेस वे पर यह होगी। यह नौरंगदेसर से देसलसर तक 50 किलोमीटर की दूरी में आयोजित की जाएगी।
रैली के दौरान भारतमाला की एक साइड की 50 किमी की दूरी को पूरी तरह से ट्रैफिक फ्री रखा जाएगा। मेघवाल ने बताया कि ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित इस साइकिल रैली में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ साथ फ्रांस व जर्मनी के साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रैली में फ्रांस, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर समेत देश के विभिन्न राज्यों के 750 से अधिक साइकिल धावक भागीदारी निभाएंगे। इसमें बीकानेर जिले के भी लगभग 250 साइक्लिस्ट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया गया। हिस्सा लेने वालों में 662 पुरुष और 124 महिलाएं हैं। जिनमें 16 वर्ष से लेकर 69 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी शामिल हैं। यह साइकिल रैली 100 और 200 किलोमीटर की श्रेणियों में होगी। दोनों ही रैली में आयु वर्ग और ओपन कैटेगरी रखी गई है। आयु वर्ग में पुरुष और महिला दोनों के लिए 16-30 वर्ष, 31-45 वर्ष और 45 वर्ष से ज्यादा तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। ओपन कैटेगरी में किसी भी उम्र का कोई भी धावक हिस्सा ले सकेगा। प्रत्येक कैटेगरी में प्रथम तीन को पुरस्कार प्रदान किया जाएंगे। मेघवाल ने बताया कि प्रोफेशनल एलिट वर्ग में टॉप 10 प्रतिभागियों को महिला एवं पुरुष वर्ग में पुरस्कृत किया जाएगा। रैली में कुल 27 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रोफेशनल इलीट वर्ग में टॉप 10 पुरस्कार में क्रमश: सवा लाख, 90 हजार, 75 हजार, 60 हजार, 50 हजार, 40 हजार, 35 हजार, 30 हजार, 20 हजार, 15 हजार के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रैली का पुरस्कार वितरण समारोह रायसर स्थित भाटी डेजर्ट में 23 नवंबर को सायं 6 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। सुरेंद्र कूकणा साइकिल रैली के समन्वयक होंगे। इस दौरान फ्रांस के पीयर मिलबर्ड, ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के श्याम अग्रवाल, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक एवं एडवोकेट अशोक प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन