देश में 24 घंटे में 1134 नए केस मिले, एक्टिव केस 7 हजार के पार पहुंचे : कोरोना को लेकर PM मोदी की मीटिंग जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड से संबंधित स्थिति और उसकी तैयारियों को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हो रही है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं।
भारत में मंगलवार को कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। 662 मरीज ठीक हुए। वहीं, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है। उधर देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 220.65 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। देश में कोरोना का पहला केस 28 फरवरी 2020 को मिला था। तब से अब तक देश में 4.46 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

10 दिन में डेली केस 444 से 1134 हुए
कोविड मामलों में अचानक बढ़ोतरी के साथ-साथ H3N2 वायरस के मामलों में भी वृद्धि हुई है, जो चिंता बढ़ाने वाली है। इन्फ्लूएंजा H3N2 से देश में अब तक 10 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
बीते 24 घंटे में 100 से ज्यादा नए केस वाले 4 राज्य
महाराष्ट्र: 280 केस मिले। 1 संक्रमित की मौत हो गई। 1489 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुजरात: 176 केस मिले। 1 मरीज की मौत हो गई। 916 का इलाज चल रहा है।
केरल: 113 केस मिले। 1 की मौत हुई। 1025 का इलाज चल रहा है।
कर्नाटक: 624 मरीजों का इलाज चल रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन