जोड़बीड़ भैरुजी मंदिर रोड पर मिला अज्ञात शव
बीकानेर। जोड़बीड़ भैरुजी मंदिर रोड रेलवे ट्रेक के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलने के बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे। गंगाशहर पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान सोयब, मोहम्मद जुनैद व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस का सहयोग रहा। खडग़ावत ने बताया कि शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। नियमानुसार अंतिम संस्कार हेतु मृत्यु से 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार किया जाता है। यदि आपको जानकारी मिले तो गंगाशहर पुलिस थाना 0151 2226130 व पीबीएम पुलिस चौकी 0151 2226135 पर संपर्क किया जा सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन