सात मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित गायत्री मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 21 नवंबर तक 5 दिनों के लिए, सर्वोदय बस्ती स्थित ताहिर मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 24 से 28 नवंबर तक 5 दिनों के लिए, रामपुरा बस्ती स्थित गुरु फार्मेसी, मस्जिद चौक नोखा स्थित बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा कक्कू स्थित गहलोत मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 17 से 26 नवंबर तक 10 दिनों के लिए, हदां स्थित श्री करणी कृपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं पचारा उर्फ अमरपुरा स्थित श्री श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन