नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने से ही पीढिय़ों को मिलेगा समृद्ध व सजग समाज : नरसी कुलरिया
जयपुर : श्री विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्यों में भामाशाह नरसी कुलरिया ने 21 लाख का दिया सहयोग
जयपुर। हम अपनी संस्कृति, सभ्यता और नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करेंगे तभी तो पीढिय़ों को समृद्ध और सजग भविष्य प्रदान कर सकेंगे। यह उद्गार देश के जाने-माने भामाशाह एवं उद्योगपति नरसी कुलरिया ने जयपुर में वैशाली नगर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में दर्शन के दौरान उपस्थित सामाजिक बंधुओं के समक्ष व्यक्त किए। श्रीविश्वकर्मा सुथार समाज सेवा समिति जयपुर के सचिव अम्बालाल कुलरिया ने बताया कि 13 नवम्बर 2025, गुरुवार को भामाशाह नरसी कुलरिया ने भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे और भविन निर्माण हेतु 21 लाख रुपए की सहयोग राशि समर्पित की। सचिव अम्बालाल कुलरिया ने बताया कि श्री विश्वकर्मा भगवान मंदिर परिसर में गेस्ट रुम एवं छात्रावास आदि निर्माण हेतु सहयोग प्रदान किया गया है।
नरसी कुलरिया ने धार्मिक कार्य को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रावास निर्माण कार्यों हेतु प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष खेताराम कुलरिया, कोषाध्यक्ष रतनलाल सलूण, उपाध्यक्ष आईदान भुंदर, रामचंद्र बरड़वा, अशोक नागल, जेठाराम जोपिंग भणियाणा हाल दुबई, भगवान सुथार, जगदीश सुथार केऊ, रामचन्द्र सुथार, अशोक धामु, भंवरलाल मोखा, भंवरलाल रोड़ा एवं सामाजिक बंधुओं ने भामाशाह नरसी कुलरिया का अभिनंदन किया। गौरतलब है कि गत 10 नवम्बर 2025 को जयपुर के वैशालीनगर में श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीविश्वकर्मा मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया था। समारोह में विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज, फलौदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, जिला प्रमुख जयपुर रमा चौपड़ा, मंगलनाथ महाराज, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का आतिथ्य रहा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन