शनिवार को बाधित रहेगी जलापूर्ति
बीकानेर। बीकानेर शहर में शनिवार को पीने के पानी की सप्लाई नहीं होगी। शहर की अनेक टंकियों से जुड़ी कॉलोनियों और मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसके लिए एक दिन पहले ही जलदाय विभाग ने कस्टमर के लिए अलर्ट जारी कर दिया है ताकि पर्याप्त पानी का स्टोरेज हो सके। बीछवाल पंप हाउस पर आवश्यक मेंटेनेंस एवं रख-रखाव का कार्य शनिवार को प्रस्तावित है और इसी कारण कई क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के इन क्षेत्रों में सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नितेश सागर ने बताया- जेल वेल ज़ोन, स्टेडियम टंकी क्षेत्र, सांखूडेरा, करणी नगर और सुभाषपुरा क्षेत्र भी शामिल हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे आवश्यक जल का पूर्व में संग्रह कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।अधिशाषी अभियंता सागर ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही पेयजल आपूर्ति को यथाशीघ्र सामान्य कर दिया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन